बीसलपुर: रमपुरा नगरिया फत्तेपुर गांव में स्थित देवहा नदी में बुजुर्ग ने लगाई छलांग, पुल पर मिली लाठी और चप्पल
बीसलपुर। नगरिया फत्तेपुर स्थित देवहा नदी के पुल से रविवार को करीब 68 वर्षीय कैलाश चंद्र सक्सेना ने नदी में छलांग लगा दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस टीम के साथ विधायक विवेक वर्मा भी मौके पर पहुंचे।