बरकागाँव: बड़कागांव वन विभाग में 9 अवैध कोयला खदानों पर डोजर चलाया गया
पश्चिमी वन प्रमंडल के डीएफओ मौन प्रकाश के निर्देशानुसार एसीएफ ए के परमार के नेतृत्व में वन विभाग के कर्मियों के द्वारा चंदौल एवं मोत्तरा अधिसूचित वन क्षेत्र में वन कर्मियों ने छापेमारी कर कल 9 अवैध कोयला खदानों का डोजरिंग किया गया। वन विभाग ने पिछले दिो भी 7 अवैध कोयला खदानों का डोजरिंग किया था। पिछले दो दिनों में 16 अवैध कोयला खदान का डोजिंग किया गया है।