बरकागाँव: बड़कागांव वन विभाग में लारुंग में अवैध कोयला खदान पर डोजरिंग की गई
हजारीबाग पश्चिमी डीएफओ मौन प्राकश के निर्देशनुसार तथा हजारीबाग पश्चिमी सहायक वन संरक्षक अविनाश कुमार परमार तथा बड़कागांव रेंजर कमलेश सिंह के नेतृत्व में बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत सुदूरवर्ती प्रक्षेत्र लुरूंगा अधिसूचित वन क्षेत्र में संचालित 7 अवैध कोयला खदान को डोजरिंग करके भरा दिया गया।वन विभाग को संचालित खदान से कड़ाही ,गेंता तथा बेलचा प्राप्त हुई है।