बरकागाँव: कौटिल्य महिला महाविद्यालय के 11वें स्थापना दिवस समारोह में विधायक रोशन लाल चौधरी शामिल हुए
प्रखण्ड के कौटिल्या महिला महाविद्यालय में कॉलेज 11वीं स्थापना दिवस पर संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसकी अध्यक्षता प्राचार्य अवध कुमार व संचालन रामचरित्र प्रसाद ने किया।कार्यक्रम की उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक रोशनलाल चौधरी ने फीता काटकर किया।महाविद्यालय में प्रबंधन समिति द्वारा 11वीं स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम के साथ आयोजन हुआ।