बरकागाँव: भाजपा ने 11 पंचायतों में समिति गठन के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए
भाजपा संगठन महापर्व सदस्यता अभियान के तहत बड़कागांव पूर्वी उरीमारी मंडल की एक बैठक हरली पंचायत भवन में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो ने किया। बैठक में ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव उपस्थित हुए। बैठक में मंडल अध्यक्ष एवं बूथ अध्यक्ष एवं समिति गठित करने के लिए मंडल के 11 पंचायत में एक पर्यवेक्षक की नियुक्ति की गई है।