हसनपुर: हसनपुर में स्मार्ट मीटर और बिजली को लेकर भाकियू भूमि ने सौंपा ज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन भूमि के कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में प्रदर्शन के बाद उप जिलाधिकारी कार्यालय में किसानों की समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन सौंपा भाकियू ने बिजली के स्मार्ट मीटर लगाए जाने का कड़ा विरोध किया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि स्मार्ट मीटरो के कारण उपभोक्ताओं के बिल अत्यधिक आ रहे हैं जिससे आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।