कसिया: अहिरौलीदान में नारायणी के उस पार फसे ग्रामीण को चार दिन बाद लाया गया सुरक्षित वापस
अहिरौलीदान निवासी एक व्यक्ति 05 जुलाई को नारायणी नदी के उस पार खेती के लिए गए हुए थे, जो अचानक नदी में पानी बढ़ने से फस गये थे जिन्हें चौथे दिन ग्रामीणों एवं राजस्वकर्मियों के सहयोग से मोटर वोट से सुरक्षित वापस लाया गया। अहिरौलीदान निवासी विशुन प्रसाद सिंह पुत्र बिक्रमा उम्र 55 वर्ष बीते 05 जुलाई को खेती के काम से नारायणी नदी के उस पार गये थे।