राजनांदगांव: डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र के बेलगांव निवासी एक युवक की मौत के मामले में कांग्रेस के द्वारा गठित जांच समिति पहुंची बेलगांव
जिले के डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र के बेलगांव निवासी एक युवक की बीते दिनों कथित फेक न्यूज़ को आधार बनाकर पुलिस द्वारा पकड़े जाने के बाद तबीयत खराब होने पर मामले में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई थी,मामले में कांग्रेस द्वारा जांच समिति का गठन किया गया,जहां जांच समिति के सदस्य मोहला मानपुर विधायक इन्दशाह मांडवी और कांग्रेसी बेलगांव पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की।