राजनांदगांव: कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में श्री गणेशउत्सव समितियों एवं डीजे संचालकों की अपर कलेक्टर ने ली बैठक
राजनांदगांव कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर इंदिरा नवीन प्रताप सिंह तोमर ने श्री गणेशउत्सव समितियों एवं डीजे संचालकों की बैठक ली।इस दौरान अपर कलेक्टर ने उच्चतम न्यायालय एवं उच्च न्यायालय बिलासपुर द्वारा ध्वनि विस्तार यंत्रों के उपयोग के लिए जारी आदेश की जानकारी दी और कहा कि इसका उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।