राजनांदगांव: जिला पंचायत सभा कक्ष में जिला पंचायत सीईओ ने विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति के संबंध में ली समीक्षा बैठक
राजनांदगांव जिला पंचायत सभा कक्ष में जिला पंचायत सीईओ सुरुचि सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों के संबंध में अधिकारियों की बैठक ली।इस दौरान बैठक में स्वच्छ भारत मिशन,राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन और अन्य योजनाओं के संबंध में जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।