मधेपुरा: समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम ने मिठाई रेलवे हाल्ट का निरीक्षण किया, जनप्रतिनिधियों ने सौंपा मांग पत्र
समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम ज्योति प्रकाश ने गुरुवार को मधेपुरा के मिठाई रेलवे हॉल्ट का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्लेटफार्म, टिकट काउंटर, यात्री प्रतीक्षालय, पेयजल, शौचालय और सुरक्षा व्यवस्था सहित सभी बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया। डीआरएम ने कहा कि यात्रियों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए।