मधेपुरा: शहर के कर्पूरी चौक स्थित सत्यम इमरजेंसी हॉस्पिटल में नवजात की मौत के बाद परिजनों ने लापरवाही का लगाया आरोप
मधेपुरा के कर्पूरी चौक स्थित एक निजी अस्पताल में नवजात की मौत के बाद इलाज के नाम पर अवैध वसूली, बदसलूकी और लापरवाही का मामला सामने आया है। इस घटना ने जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था और निजी अस्पतालों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्वालपाड़ा प्रखंड के डेफरा अरार घाट वार्ड-9 निवासी प्रकाश मंडल की पत्नी मीरा कुमारी ने पूरे मामले की शिकायत डीएम से की है।