भीलवाड़ा: कैलाशपुरी, गाड़री खेड़ा, नया कुम्हारिया खेड़ा व पुराना कुम्हारिया खेड़ा को पुनः गुरला पंचायत में शामिल करने की मांग
नवसृजित ग्राम पंचायत मोमी में ग्राम पंचायत गुरला के मजरे कैलाशपुरी, गाड़री खेड़ा, नया कुम्हारिया खेड़ा व पुराना कुम्हारिया खेड़ा को शामिल किया गया,जिसे पुनः गुरला पंचायत मे शामिल करने की मांग को लेकर आज बुधवार को दोपहर करीब 2 बजे ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।