भीलवाड़ा: कुंभा सर्किल के समीप टायर रिट्रेडिंग फैक्ट्री में लगी आग, मची अफरा-तफरी, तीन दमकलों ने पाया काबू
शहर के आजाद नगर इलाके में स्थित टायर रिट्रेडिंग फैक्ट्री में बुधवार दोपहर करीब 1 बजे अचानक भीषण आग लग गई। आग से टायर आदि जल गये। इस घटना से वहां कार्यरत कर्मचारियों के साथ ही आस-पास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची तीन दमकलों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया।