भीलवाड़ा: बालापुरा के ग्रामीणों ने ज़िला कलेक्टर कार्यालय पर किया प्रदर्शन, गांव को पंचायत मुख्यालय बनाने की मांग की
ग्रामवासियों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि बालापुरा भौगोलिक रूप से चारों प्रस्तावित गांवों—जयनगर, गजसिंहपुरा व दुल्हेपुरा—के बीचोबीच स्थित है और राष्ट्रीय राजमार्ग 148-डी से सीधे जुड़ा हुआ है, जिससे इसकी कनेक्टिविटी प्रमुख शहरों से बेहद सुलभ है।