भीलवाड़ा: कोदिया के समीप खेत से घर लौट रही महिला को कार ने मारी टक्कर, घायल को जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया
कोटडी थाना क्षेत्र के कोदिया निवासी महिला कोदिया के समीप खेत से रखवाली कर पैदल ही अपने घर की ओर आ रही थी इसी दौरान मंगलवार रात 10:30 बजे के करीब एक तेज रफ्तार कार ने महिला को टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गई जिसे निजी साधन की सहायता से उपचार हेतु जिला अस्पताल लाया गया जिला अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में घायल महिला का उपचार जारी है|