मारवाड़ जंक्शन: मारवाड़ जंक्शन के आँगदोस गांव में नैनी बाई के मायरा कथा वाचन को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा
आँगदोस गाव के भेरुजी मंदिर पर नैनी बाई को मायरा कथा वाचन को लेकर आज पूरे नगर से भव्य कलश यात्रा जुलूस का आयोजन हुआ, सैकड़ो की तादाद में महिलाओं ने सर पर कलश लेकर गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली, नगर वासियों ने पुष्प वर्षा के साथ कलश यात्रा का स्वागत किया,कथावाचन संतोष महाराज के मुख वाणी से कथा वाचन का पांच दिवसीय आयोजन होगा।