मारवाड़ जंक्शन: मारवाड़ जंक्शन के गादाना गांव में तहसीलदार ने हटवाया अवैध अतिक्रमण, ग्रामवासियों ने जताया आभार
मारवाड़ जंक्शन के गादाना गांव में आम रास्ता के खसरा संख्या 387 पर लंबे समय से अवैध अतिक्रमण हो रखा था, मारवाड़ जंक्शन तहसीलदार दीपक सांखला एवं पुलिस प्रशासन की उपस्थिति में उक्त अतिक्रमण को अतिक्रमण से मुक्त करवाया गया ,जेसीबी चलाकर अतिक्रमण को हटाया गया ,ग्राम वासियों ने तहसीलदार एवं उपखंड प्रशासन का आभार व्यक्त किया।