मारवाड़ जंक्शन: मारवाड़ जंक्शन के जाणुदा ग्राम सरपंच खुमान सिंह को राजस्थान सरकार के शासन सचिव ने तत्काल प्रभाव से निलंबित किया
मारवाड़ जंक्शन के जाणुदा गांव सरपंच खुमान सिंह द्वारा फर्जी दस्तावेज बनाकर फर्जी पट्टे जारी करने पर राजस्थान सरकार शासन सचिव द्वारा तत्काल प्रभाव से सरपंच खुमान सिंह को निलंबित किया गया, विकास अधिकारी भागीरथ सिंह द्वारा जाणुदा के उपसरपंच को कार्यवाहक सरपंच का चार्ज प्रदान कर जिम्मेदारी प्रदान की गई।