सिद्धमुख: सिद्धमुख थाना पुलिस ने 7.64 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार आरोपी युवक को पीसी रिमांड के बाद भेजा जेल
मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए राजगढ़ थाना पुलिस ने 7.64 ग्राम अवैध हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार आरोपी को पीसी रिमांड के बाद सिद्धमुख थाना पुलिस ने न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। प्रकरण का अनुसंधान सिद्धमुख थाना एसएचओ धर्मेंद्र सिंह को सौंपा गया था। धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी राजेश पूनिया पुत्र रामानंद 42 वर्ष, हाल राजगढ है।