सागर नगर: मोतीनगर थाना क्षेत्र में युवक पर कटर से हमला, मामला दर्ज
मोतीनगर थाना क्षेत्र में आने वाले सुभाषनगर वार्ड में गालियां देने से मना करने से नाराज आरोपी ने युवक को कटर मार दिया। घटना के बाद घायल युवक की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि फरियादी अनिल पिता गंगाराम अहिरवार निवासी सुभाषनगर वार्ड ने थाना में आकर रिपोर्ट दर्ज करवाई।