सागर नगर: सागर में धूमधाम से मनाया गया होली भाई दूज का त्योहार, बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की
होली भाई दूज का त्योहार जिले में रविवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर मिठाई खिलाकर भाइयों की लंबी उम्र की कामना की।भाइयों ने भी बहनों के लिए मंगल कामना करते हुए उपहार भेंट किया। जिन भाइयों की बहने अपनी ससुराल में थी तो भाई उनके पास पहुंचे,तो वही बहन ने उनका मंगल तिलक किया, उनके दीर्घायु के लिए भगवान से प्रार्थना की।