सागर नगर: चाकूबाजी में घायल युवक की मौत, परिजन संजय ड्राइव रोड पर शव रखकर बैठे, आरोपियों पर कार्रवाई की मांग
सागर के मोतीनगर थाना क्षेत्र के 2 दिन पहले काकागंज में चाकूबाजी में घायल हुए युवक की इलाज के दौरान रविवार को मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम कराया। पीएम के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया। परिवार वाले शव लेकर रवाना हुए और दोपहर 12 बजे संजय ड्राइव रोड पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।