सागर नगर: केंद्रीय जेल में मनाया गया भाई दूज पर्व, बंदी भाइयों से मिलने पहुंची बहनें
जिले में रविवार को होली भाई दूज का त्योहार हर्षोल्लास के बाद साथ मनाया गया। भाई दूज पर्व को देखते हुए सागर केंद्रीय जेल में जेल प्रबंधन द्वारा विशेष व्यवस्थाएं की गई। सुबह 10:00 से केंद्रीय जेल बहनों का पहुंचना शुरू हो गया था,इस दौरान बहनों ने भाइयों को तिलक लगाकर मिठाई खिलाई और उनकी लंबी उम्र की कामना की। शाम 4:00 तक भाई दूज पर्व मनाया गया।