सागर नगर: भाई दूज पर्व पर चित्रगुप्त मंदिर में कायस्थ समाज के लोगों ने की पूजा-अर्चना
भाईदूज के अवसर रविवार को कलम दवात एवं भगवान चित्रगुप्त की पूजन, देव चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट कमेटी के तत्वाधान में बड़ा जीना परकोटा स्थित चित्रगुप्त मंदिर में हुआ। बड़ी संख्या में कायस्थ जन मंदिर में उपस्थित हुए। भगवान चित्रगुप्त का दूध दही से अभिषेक पूजन के साथ कलम दवात की पूजन की गई। अभिषेक पश्चात कायस्थ बंधुओं ने हवन किया।