कोटा ग्रामीण पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर कार्रवाई की। सांगोद थाना पुलिस और जिला विशेष टीम (DST) ने मिलकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके पास से 6.60 ग्राम स्मैक और एक बजाज डिस्कवर बाइक जब्त की गई।
पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर ने बताया कि 28 सितंबर को रामकल्याण मीणा और नरेंद्र जैन की देखरेख में थानाधिकारी पवन कुमार मीणा के नेतृत्व में टीम ने डैरु माताजी मंदिर के पीछे जंगली बबूल के पास लक्ष्मीनारायण (56) पुत्र मांगीलाल (निवासी कोड़ियों का चौक सांगोद) को पकड़ा।
तलाशी में उसके पास से 6.60 ग्राम स्मैक मिली। मौके से बजाज डिस्कवर मोटरसाइकिल RJ 20 SF 3757 भी जब्त हुई। सांगोद थाने में आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस उससे तस्करी नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है।
Sangod, Kota | Sep 29, 2026