डिंडौरी: बंजर टोला निवासी किसान ने प्राकृतिक खेती एवं जैविक खाद के माध्यम से तैयार आम, कलेक्टर अंजू पवन भदोरिया को किया भेंट
डिंडौरी जिले के बजाग विकासखंड के बैगाचक ग्राम बंजर टोला का किसान मोती सारीवान ने वाड़ी परियोजना अंतर्गत प्राकृतिक खेती और जैविक खाद के माध्यम से तैयार किए गए उच्च गुणवत्ता वाले आम मंगलवार शाम लगभग 4:00 बजे कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया को भेंट किया। दरअसल कलेक्टर ने आम के गुणवत्ता की सराहना करते हुए किसान के प्रयास की प्रशंसा की ।