परसवाड़ा: परसवाड़ा में आधुनिक सार्वजनिक पुस्तकालय का शुभारंभ, विद्यार्थियों को मिलेगा नया शैक्षणिक केंद्र
परसवाड़ा में विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को नई दिशा देने वाली आधुनिक सार्वजनिक पुस्तकालय का शुभारंभ रविवार की दोपहर को कलेक्टर मृणाल मीना ने किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अभिषेक सराफ एवं एसडीएम श्रीष प्यासी सहित क्षेत्र के नागरिक और विद्यार्थी मौजूद रहे। “मेरा परसवाड़ा मेरी लाइब्रेरी” अभियान के तहत जनसहयोग, प्रशासनिक पहल और समाजसेवियों के प्रयासों से