सिवनी: बरघाट पुलिस ने 4 महीने पहले अपहृत 2 वर्षीय बालक को सकुशल बरामद किया, तीन आरोपी गिरफ्तार
Seoni, Seoni | Aug 5, 2025 सिवनी की बरघाट पुलिस ने 4 महीने पहले अपहृत 2 वर्षीय मासूम को सुफी नगर से सकुशल बरामद कर लिया है। मंगलवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति अनुसार 23 अप्रैल की रात ग्राम पौनारकलां से मासूम का अपहरण हुआ था। मामले की गंभीरता को देखते हुए ज़िला स्तर पर विशेष पुलिस टीम गठित की गई थी। तकनीकी जांच, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अपहृत बालक को ढूंढ निकाला।