सिवनी: उर्वरकों की कालाबाजारी पर एफआईआर, दूधिया के कृषि केंद्र पर बड़ी कार्रवाई
Seoni, Seoni | Aug 5, 2025 सिवनी कलेक्टर संस्कृति जैन के निर्देश पर मंगलवार को ग्राम दूधिया, विकासखंड केवलारी में स्थित नरसिंह नारायण ट्रेडर्स पर बड़ी कार्रवाई की गई। निरीक्षण के दौरान कृषि केंद्र में ऑनलाइन स्टॉक और भौतिक स्टॉक में भारी अंतर पाया गया। संचालक दीपक साहू द्वारा उर्वरक निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर बेचने की पुष्टि हुई। दस्तावेज भी प्रस्तुत नहीं किए गए।