सिवनी: सिवनी पुलिस लाइन के निर्माणाधीन भवन में हादसा, करेंट लगने से मजदूर की मौत
Seoni, Seoni | Aug 5, 2025 सिवनी पुलिस लाइन में मंगलवार को एक निर्माणाधीन भवन में दर्दनाक हादसा हो गया है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस लाइन के निर्माणाधीन भवन कार्य के दौरान एक मजदूर की करेंट की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।बताया जा रहा है कि मजदूर दिलीप उइके मटेरियल लिफ्ट को चालू करने के लिए बिजली कनेक्शन का तार बोर्ड में लगा रहा था, तभी अचानक वह तेज करंट की चपेट में आ गया।