डिंडौरी: शाहपुर पुलिस ने 61.2 लीटर पकड़ी अवैध शराब, तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
शाहपुर पुलिस ने पुलिस अधीक्षक आशीष खरे के निर्देश पर सारसताल गांव के पास मुखबीर की सूचना पर अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 61.2 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब जब्त करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने बुधवार दोपहर 3:00 बजे प्रेस नोट जारी करते हुए मीडिया को जानकारी दी और बताया कि ₹ 1,75,600 मूल्य का मशरूका जब्त किया ।