इटकी: जमीन घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले के आरोपी तलहा खान को जमानत देने से झारखंड हाईकोर्ट ने किया इंकार
Itki, Ranchi | Apr 12, 2024 जमीन घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले के आरोपी तलहा खान को जमानत देने से हाईकोर्ट ने इंकार कर दिया है। शुक्रवार को अदालत ने उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी है। दोनों पक्षों की ओर से बहस पूरी सुनने के बाद अदालत ने पिछली सुनवाई में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।