इटकी: इटकी में पारंपरिक रीति रिवाज से की गई सरहुल पूजा
Itki, Ranchi | Apr 11, 2024 प्रखंड और आसपास के गांवों के सरना स्थलों में पारंपरिक रीति रिवाज के साथ सरहुल पूजा की गई। गुरुवार को केन्द्रीय सरहुल पूजा समिति की अगुवाई में विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। झखरा स्थित सरना स्थल पर पाहन अशोक उरांव और पनभरा बीजों उरांव द्वारा 12 प्रकार के नए फल और 12 मुर्गे की बलि देकर पूजा-अर्चना की।