इटकी: टाटा-रांची NH 33 पर झाबरी गांव के पास अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे स्थित घर में घुसा, चार घायल
Itki, Ranchi | Apr 10, 2024 टाटा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर झाबरी गांव के पास बुधवार की सुबह एक अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे स्थित घर में घुस गया। तेज रफ्तार ट्रक चारदीवारी को तोड़ते हुए नरेश कुमार महतो के मकान में घुस गया। इस दुर्घटना में ट्रक चालक, खलासी और नरेश कुमार महतो की मां झुनी महतो व भगिनी भाग्यवती महतो को चोट लगी है।