इटकी: इटकी में सार्वजनिक दावत-ए-इफ्तार पार्टी में 3000 रोजेदार सहित अन्य लोग हुए शामिल
Itki, Ranchi | Apr 7, 2024 इटकी जामा मस्जिद स्थित बाजार में रविवार को नौजवान कमेटी द्वारा आयोजित सार्वजनिक दावत-ए-इफ्तार पार्टी में 3000 रोजेदार सहित अन्य लोग शामिल हुए। रोजा खोलने के बाद लोगों ने जामा मस्जिद में नमाज अदा करने के बाद देश में अमन चैन की दुआ मांगी।