इटकी: कुन्दी खेल मैदान में मंगलवार को सरहुल पूजा समिति द्वारा सरहुल पूर्व संध्या कार्यक्रम का आयोजन
Itki, Ranchi | Apr 8, 2024 इटकि के कुन्दी खेल मैदान में नौ अप्रैल मंगलवार को सरहुल पूजा समिति द्वारा सरहुल पूर्व संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। पूजा समिति के अध्यक्ष डब्बू केरकेट्टा ने बताया कि कार्यक्रम में बेड़ो, रातू और मांडर सहित इटकी के कई गांवों के सरना समाज से जुड़े लोग भाग लेंगे और अपने अपने खोड़हा में पारंपरिक वेशभूषा नाच-गान करेंगे।