इटकी: इटकी के कुन्दी खेल मैदान में सरहुल की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम का किया गया आयोजन
Itki, Ranchi | Apr 10, 2024 कुन्दी खेल मैदान में मंगलवार को केन्द्रीय सरहुल पूजा द्वारा 12 पहडा स्तरीय सरहुल पूर्व संध्या कार्यक्रम किया गया है। कार्यक्रम में दर्जनों गांव से पहुंचे सरना समाज के लोगों ने अपने खोड़हा में मांदर, ढोल और नगाड़ा की थाप पर जमकर नाच-गान किया।