सुल्तानपुर: वाराणसी के रास्ते बिहार भागने वाले थे एक्सीईएन के हत्यारे, एएसपी अरुण कुमार की प्रतिक्रिया
एक्सीईएन संतोष कुमार के हत्यारे वाराणसी के रास्ते बिहार भागने की फिराक में थे। सूचना पाकर समय रहते उन्हें मुठभेड़ में पकड़ा गया। ह्त्यारोपी अमित कुमार व प्रदीप पर गंभीर धाराओ में शनिवार को केस दर्ज हुआ था। एक्सीईएन के भाई ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। कयास लगाया जा रहा कि आज दोनों को जेल भेजा जा सकता है।