सुल्तानपुर: एक्सीईएन हत्याकांड में मुख्य आरोपी एई व एक अन्य अमहट के पास हुई मुठभेड़ में गिरफ्तार
एक्सीईएन संतोष कुमार हत्याकांड में शनिवार देर रात कोतवाली नगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने हत्याकांड के मुख्य आरोपी जल निगम के एई अमित कुमार व उसके साथ पंकज को अमहट के पास मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। दोनों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। शनिवार सुबह दोनों आरोपियों ने मिलकर एक्सीईएन के घर में घुसकर उनकी पीट पीटकर हत्या की थी।