सुल्तानपुर: वाराणसी-लखनऊ हाइवे पर बारिश से गिरा पेड़, दो घंटे से हाइवे बंद, लोग परेशान
सुल्तानपुर में शनिवार देर रात से बारिश हो रही है। इस बीच तड़के एक पेड़ वाराणसी-लखनऊ हाइवे पर कोतवाली देहात के विनायक स्कूल के पास गिर गया। जिससे आवागमन बंद हो गया। वाहनो की लंबी कतार लग गई है। करीब दो घंटे से हाइवे बंद लेकिन पुलिस प्रशासन गायब है। ऐसे में लोगो को दुश्वारिया उठाना पड़ रही है।