लातेहार: लातेहार में जनगणना 2027 को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, प्रगणकों को दिए गए ज़रूरी निर्देश
लातेहार: प्रखंड सभागार में भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना से संबंधित विस्तृत जानकारी दी जा रही है। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज तिवारी मौजूद रहे।