प्रतापगढ़: बिरौती गांव में जमीनी रंजिश के चलते महिला के साथ हुई मारपीट, थाने पर दी गई तहरीर
बिरौती गांव निवासी खुशबू पत्नी आकाश तिवारी ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि जमीनी विवाद को लेकर पड़ोसी उसके घर पर आकर गालियां दे रहे थे। उसने विरोध किया तो घर की महिलाएं पुरुष एक राय होकर उसे जमकर मारा पीटा। जिससे वह लहू लुहान हो गई। महिला पति के साथ घायल अवस्था में शुक्रवार को दिन में 4:30 बजे थाने पहुंची।