प्रतापगढ़: दयाल गंज बाजार स्थित गल्ला गोदाम से 50 बोरी गेहूं की चोरी
धौरहरा निवासी रवि कुमार जायसवाल गल्ला खरीदने और बेचने का काम करते हैं। दयालगंज बाजार में तीरथ राज दुबे के कमरे को किराए पर लेकर गल्ला की गोदाम बना रखे हैं। गुरुवार की रात अज्ञात चोर पिकअप लेकर पहुंचे गोदाम के पीछे लगे लोहे की ग्रिल काट कर मकान में घुस गए। कमरे के दरवाजे की कुंडी खोलकर गोदाम में रखे तकरीबन 50 बोरी गेहूं कीमत 70 हज़ार पिकअप पर लादकर फरार हो।