प्रतापगढ़: उत्तर का पुरवा गांव के नाले में बेहोशी की हालत में मिली अज्ञात मानसिक विक्षिप्त किशोरी
शुक्रवार को नाले में बेहोशी की हालत में एक अज्ञात किशोरी पड़ी हुई थी।शौच के लिए गए ग्रामीणों ने देखा तो ग्राम प्रधान को सूचना दी। ग्राम प्रधान ने डायल 112 समेत अंतू यशो को मामले की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची डायल 112 और अंतू थाने के प्रभारी ने किशोरी को एंबुलेंस बुलाकर जिला अस्पताल भिजवाया। किशोरी कहां की रहने वाली है अभी पहचान नहीं हो सकी है।