अशोक नगर: जिला चिकित्सालय में एसी वायर और यूनिट चोरी करने वाले चोरों को पुलिस ने पकड़ा, अस्पताल से निकला चोरों का जुलूस
अशोकनगर जिला चिकित्सालय में लगातार कई महीनों से चोरी की वारदातें सामने आ रही थीं। रविवार सोमवार की दरमियानी रात चिकित्सालय से एसी वायर और बाहरी यूनिट की चोरी हुई थी। जिसको लेकर अस्पताल प्रबंधन ने सिटी कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी थी।