कानपुर: कल्याणपुर स्थित प्राचीन सोमनाथ मंदिर के जीणोद्धार कार्यो का गुरुवार को विधायक नीलिमा कटियार ने किया निरीक्षण
कल्याणपुर स्थित प्राचीन सोमनाथ मंदिर के जीणोद्धार कार्यो का गुरुवार को विधायक नीलिमा कटियार ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मन्दिर के निर्माण कार्य से संबंधित सभी बिंदुओं पर जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान विधायक नीलिमा कटियार ने इस परियोजना के अधिकारी राजीव कुमार डिमरी और अवर अभियंता संजीव चौरसिया से कार्यो के संबंध में बातचीत की