चक्रधरपुर: दूसरी सोमवारी पर चक्रधरपुर के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर
सावन माह की दूसरी सोमवारी पर चक्रधरपुर के विभिन्न शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालु तड़के मंदिरों में पहुंचने लगे। दिनभर मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से गुंजायमान रहा। शहर के पुरानीबस्ती शिव मंदिर, कार्यालय परिसर स्थित शिव मंदिर समेत अन्य शिवालयों में कतार लगी रहीl