सवायजपुर: पाली गर्रा पुल के पास सड़क पर लहूलुहान अवस्था में मिला युवक, पीएचसी में कराया गया भर्ती
पाली गर्रा पुल के पास शुक्रवार शाम 6 बजे एक युवक लहुलुहान अवस्था में सड़क पर पड़ा मिला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाली में भर्ती कराया। युवक को चोट कैसे लगी इसको लेकर पुलिस जांच कर रही है। कुछ लोगों ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक घायल हुआ, जबकि कुछ का कहना है युवक नशे की हालत में सड़क पर गिर गया।