प्रतापगढ़: रायपुर गांव में कलयुगी बेटे ने पिता को पीटकर सर फोड़ दिया, दी गई तहरीर
प्रतापगढ़ जनपद के रायपुर गांव निवासी वहाब अली ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि वह बुधवार की शाम 7:30 बजे नमाज पढ़ कर अपने घर लौटे थे। दरवाजे पर बैठे थे तभी उनका मझला बेटा मकसूद आया और कुछ गायब होने की बात कह कर उन्हें गालियां देने लगा। जब उन्होंने गायब होने वाली वस्तु के विषय में पूछा तो मकसूद गुस्से में आकर उनकी पिटाई शुरू कर दी। आरोप है कि